October 14, 2026
FB_IMG_1782982008368

जनसुनवाई में मुंडेरवा थाना अव्वल, इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में हासिल किया प्रथम स्थान
बस्ती- जनपद बस्ती में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) की मासिक रैंकिंग में थाना मुंडेरवा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 100 प्रतिशत अंक हासिल कर थाना मुंडेरवा पूरे जिले में अव्वल रहा।
इस उपलब्धि का श्रेय थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को दिया जा रहा है। उनके निर्देशन में थाना मुंडेरवा ने जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और प्रभावी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के कार्यकाल में थाना पुलिस की कार्यशैली अधिक जनहितैषी और प्रभावी हुई है। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना तथा उनका त्वरित एवं संतोषजनक समाधान कराना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता बन गया है।
थाना मुंडेरवा की यह उपलब्धि केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि बेहतर पुलिसिंग, जवाबदेही और जनता के विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है। इस सफलता पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह सहित पूरी थाना टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हर्रैया पुलिस ने किया गिरफ्तार, अमारी मोड़ से दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *