UPTET-2026 की प्रथम पाली सकुशल संपन्न, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
बस्ती– 02 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) की प्रथम पाली जनपद बस्ती में गुरुवार को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्री श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्री कृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज तथा श्री कृष्णा कुमारी पाण्डेय इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा प्रबंधों तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा नकल अथवा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की आशंका होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक भी उपस्थित रहे।
— ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
