October 14, 2026
Screenshot_2026-07-01-21-19-15-45_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

आईजीआरएस रैंकिंग में बस्ती पुलिस रेंज प्रदेश में नंबर-1, पुलिस टीम को मिली शाबाशी

बस्ती- जून 2026 की आईजीआरएस प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बस्ती पुलिस रेंज ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल एवं उनकी टीम को शाबाशी देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
डीआईजी ने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पूरी टीम को भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना शिकायतों के प्रभावी निस्तारण, बेहतर कार्यप्रणाली तथा टीमवर्क का परिणाम माना जा रहा है। यह उपलब्धि बस्ती पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  SIR ड्यूटी से प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई, संगठन ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *