बस्ती: जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर प्रभावी पैरवी के दिए निर्देश
बस्ती- जनपद बस्ती में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के लंबित एवं महत्वपूर्ण अभियोजन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, भू-माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने गंभीर मामलों में शासन की मंशा के अनुरूप सशक्त एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि दोषियों को अधिकतम सजा दिलाई जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की पूरी तैयारी, समुचित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर न्यायालय में प्रभावी पक्ष रखा जाए तथा अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुलिस एवं अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हो तथा कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
