केराकत तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं जौनपुर– तहसील केराकत सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में ग्राम हुरहुरी निवासी रामअसरे मौर्य ने भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि सहखातेदार द्वारा भूमि पर कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है तथा कई बार आवेदन देने के बावजूद पैमाइश नहीं हुई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी केराकत को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम तरियारी निवासी सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने चकमार्ग की भूमि से अतिक्रमण हटवाकर सीमांकन एवं मार्ग निर्माण कराए जाने की मांग रखी। शिकायतकर्ता के अनुसार सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जे के कारण आवागमन बाधित है। इस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी केराकत को टीम गठित कर जांच करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण, राजस्व एवं अन्य विभागों से जुड़ी विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ किया जाए तथा अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करने तथा विवादित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण और न्यायालयों के आदेशों के समयबद्ध अनुपालन पर भी जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद की अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। Author Profile बलराम See also बस्ती- मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजितLatest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली Post Views: 64 Post navigation लखनऊ अग्निकांड के बाद सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, प्रदेशव्यापी फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने सौंपा ज्ञापन