October 14, 2026
IMG-20260703-WA0016

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का किया शुभारंभ

लखनऊ-  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित किया तथा निर्यात के लिए भेजे जा रहे आमों से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही महोत्सव की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के किसानों और बागवानों के लिए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और समृद्ध कृषि को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कृषि, बागवानी और आम के निर्यात को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति, सम्मानित बागवानों तथा महोत्सव में भाग लेने वाले सभी किसानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस महकमे में शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *