October 14, 2026
gifmagicsite-2026-07-03t170116531_1783079600

लखनऊ: पेट्रोल पंप परिसर में रेस्टोरेंट में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

लखनऊ। खुर्रम नगर स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में संचालित पंजाबी फ्लेवर्ड फूड हब रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 10 फीट तक उठीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने के बाद लगी, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पास के बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने से आग रेस्टोरेंट तक पहुंची। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, सामने स्थित जगरानी अस्पताल के कर्मचारियों ने भी सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग बुझाने में सहयोग किया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट पेट्रोल पंप परिसर में अवैध रूप से संचालित हो रहा था। घटना के समय रेस्टोरेंट बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। यदि रेस्टोरेंट खुला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था

रेस्टोरेंट से लगभग 15 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप का भूमिगत ईंधन टैंक स्थित है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से संभावित बड़ा विस्फोट टल गया

घटना में रेस्टोरेंट का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर एसी के कंप्रेसर में विस्फोट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है।

See also  गोरखपुर परिक्षेत्र में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर, डीआईजी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Author Profile

मोहम्मद सलमान
मोहम्मद सलमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *