बस्ती: लक्ष्मण निषाद हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग
लालगंज – बस्ती जनपद के थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत मेहनौना गांव में हुए लक्ष्मण निषाद हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र निषाद, फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ई. राजबहादुर निषाद, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश आर्य सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
नेताओं ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में गरीबों एवं कमजोर वर्गों की उपेक्षा किए जाने का भी आरोप लगाया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ई. राजबहादुर निषाद ने प्रतिनिधिमंडल को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। वहीं बृजेश आर्य ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
यह पूरा मामला थाना लालगंज क्षेत्र के मेहनौना गांव में हुए लक्ष्मण निषाद हत्याकांड से जुड़ा है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
