बस्ती- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसुमभीटी (रैकवार) में दो बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब आरोप है कि रामबचन व उसके परिवार के सदस्यों ने विनय कुमार व उनके परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना में विनय कुमार सहित परिवार के कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
पीड़ित विनय कुमार की तहरीर के आधार पर कप्तानगंज पुलिस ने मामले में FIR संख्या 232/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110, 115(2), 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, विवाद के दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे परिवार के कई लोगों को चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए कप्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चोटों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाकर डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो घटना और गंभीर रूप ले सकती थी।
इस मामले में पीड़ित पक्ष ने रामबचन पुत्र कन्हैयालाल, शिवा पुत्र रामबचन, मनीष पुत्र रामनरेश और तारा पत्नी रामबचन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों, मारपीट की परिस्थितियों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट — बस्ती
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
