टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हुई कड़ी कार्रवाई
बस्ती- 05 जुलाई 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद बस्ती में 04 एवं 05 जुलाई 2026 को दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी ने किया।
यातायात पुलिस की टीमों ने मड़वानगर टोल प्लाजा सहित अन्य टोल टैक्स बूथों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और चेकिंग की निगरानी करते रहे। उनकी मौजूदगी में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइज़र से जांच कर ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर विधिक कार्रवाई की गई। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर चालान किए गए। ट्रिपल राइडिंग करने वाले दोपहिया वाहन चालकों, बिना हेलमेट चलने वालों तथा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले चारपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, ट्रिपल राइडिंग से बचें, प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें तथा शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा ही स्वयं और परिवार की सुरक्षा की गारंटी है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
