October 14, 2026
FB_IMG_1783648923267

 मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनज़र बीएसए ने जारी किया संशोधित आदेश, विद्यालय निर्धारित समय पर खुलेंगे

बस्ती – 09 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 10 जुलाई 2026 के प्रस्तावित बस्ती भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बस्ती ने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए नया कार्यालय आदेश जारी किया है। यह संशोधित आदेश मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान लागू रूट डायवर्जन और विशेष सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, फुटहिया से छावनी मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू रहने के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करते हुए विद्यार्थियों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करें।
बीएसए ने स्पष्ट किया है कि जनपद के सभी विद्यालय पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे। विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं किया गया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  आठ फेरी के अध्यक्ष दुर्गा साहनी ने नाव संचालन हेतु जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *