October 14, 2026
IMG-20260710-WA0151

कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह, पुलिस महकमे में शोक की लहर

मुरादाबाद– जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) लाल बहादुर सिंह का बुधवार सुबह कैंसर से लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। वे काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और चिकित्सकीय अवकाश पर रहकर अलीगढ़ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में इलाज करा रहे थे।
बुधवार प्रातः उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और सौम्य स्वभाव के अधिकारी के रूप में याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
थाना प्रभारी हमवीर सिंह जादौन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सरल व्यक्तित्व और उत्कृष्ट कार्यशैली हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़ परिवार भी दिवंगत उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम पीड़ा सहने का संबल प्रदान करें।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  महाराष्ट्र जलगांव जामोद में किसान एकता महासंघ की बैठक सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *