
संजय गांधी निराधार योजना के रुके हुए तीन माह के भुगतान जारी होने पर तहसीलदार पवन पाटिल का किसान एकता महासंघ ने किया सम्मान
जलगांव जामोद (महाराष्ट्र): किसान एकता महासंघ, दिल्ली परिवार द्वारा संजय गांधी निराधार योजना के लाभार्थियों के पिछले तीन माह से लंबित भुगतान के संबंध में तहसील प्रशासन को निवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए आदरणीय तहसीलदार श्री पवन पाटिल ने आवश्यक कार्रवाई कर जलगांव जामोद तहसील के सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में रुकी हुई राशि तत्काल जमा करवाई
इस जनहितकारी पहल के लिए किसान एकता महासंघ परिवार की ओर से तहसीलदार श्री पवन पाटिल का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। संगठन ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना सराहनीय है
इस अवसर पर किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय सचिव श्री देवेंद्र सिंह सोमवंशी, विदर्भ अध्यक्ष श्री सुनील गावंडे, विदर्भ सचिव श्री श्यामराव मुले, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी परिषद के बुलढाणा जिला सलाहकार श्री गणेश सिंह परिहार, रायपूरे काका, किसान एकता महासंघ के तहसील उपाध्यक्ष श्री भीमराव वानखेड़े, श्री हरिदास इंदौरे, बुलढाणा जिला संपर्क प्रमुख श्री दीपक राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
अंत में किसान एकता महासंघ परिवार ने जलगांव जामोद तहसील प्रशासन एवं तहसीलदार श्री पवन पाटिल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुँचाकर जनता के हित में कार्य करता रहेगा
Author Profile
Latest entries
समाचारOctober 12, 2026जलगांव जामोद: सतपुड़ा कॉन्वेंट पर छात्रों के शोषण और मनमानी फीस वसूली का गंभीर आरोप; मानवाधिकार संगठन ने खोला मोर्चा
समाचारSeptember 25, 2026बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग
समाचारSeptember 9, 2026🌾 35 दिनों से बारिश गायब, बुलढाणा के किसानों पर सूखे का संकट
समाचारAugust 28, 2026महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है
