SIR ड्यूटी से प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई, संगठन ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी
महाराष्ट्र जलगांव जामोद (बुलढाणा)
जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय, गाडेगांव खुर्द के शिक्षकों को एसआईआर (SIR) कार्य में लगाए जाने के विरोध में राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है संगठन का कहना है कि शिक्षकों की गैरमौजूदगी से विद्यालय में कक्षा 2 से 7 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे गरीब किसानों और खेत मजदूरों के बच्चों का शिक्षा का अधिकार प्रभावित हो रहा है
राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र प्रताप सोनवंशी द्वारा गट विकास अधिकारी, पंचायत समिति जलगांव जामोद को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि एसआईआर कार्य में लगे शिक्षकों को तुरंत विद्यालय में वापस भेजा जाए तथा इस कार्य के लिए अन्य योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति की जाए साथ ही विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की स्थायी व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 30 जुलाई 2026 तक प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 1 अगस्त 2026 को गाडेगांव खुर्द के अभिभावकों एवं ग्रामीणों के साथ संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा संगठन ने कहा है कि आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी
संगठन ने प्रशासन से विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है
रिपोर्ट : दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
Author Profile
Latest entries
समाचारOctober 12, 2026जलगांव जामोद: सतपुड़ा कॉन्वेंट पर छात्रों के शोषण और मनमानी फीस वसूली का गंभीर आरोप; मानवाधिकार संगठन ने खोला मोर्चा
समाचारSeptember 25, 2026बारिश की कमी को लेकर किसानों की चिंता, किसान एकता महासंघ ने प्रशासन से राहत की मांग
समाचारSeptember 9, 2026🌾 35 दिनों से बारिश गायब, बुलढाणा के किसानों पर सूखे का संकट
समाचारAugust 28, 2026महाराष्ट्र राज्य की बुलढाणा जिला में जलगांव जामोद तहसील में तहसील से 25 किलोमीटर दूर भीगरा गांव से 4 किलोमीटर दूर 40 टपरी गांव में, आदिवासी समाज की बस्ती है
