बस्ती: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर गिरफ्तार
बस्ती- हरैया थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य कई जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस ने बताया कि बभनान रोड पर घेराबंदी के दौरान दो बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद सुजीत पासी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, चोरी के औजार, लगभग 33 ग्राम सोने के आभूषण, 1.2 किलोग्राम चांदी के आभूषण, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा ₹32,200 नकद सहित करीब ₹7.5 लाख मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मजदूर बनकर नए क्षेत्रों में पहुंचते थे और रात के समय कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर तुरंत अपना ठिकाना बदल लेते थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी पांचों आरोपी जनपद सीतापुर के निवासी हैं और उनके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। हरैया पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरजनपदीय चोरी गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
