October 14, 2026
FB_IMG_1784371689152

अर्श हॉस्पिटल के सामने खड़ी कार में 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित मोहन रोड पर अर्श हॉस्पिटल के सामने खड़ी वाहन संख्या UP 74 J 3400 में लगभग 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  सशक्त पुलिस, सुरक्षित समाज: जनपद के विभिन्न थानों द्वारा बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई सायंकालीन पैदल गश्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *