October 14, 2026
FB_IMG_1781609667376

हर्रैया- हर्रैया थाना क्षेत्र में अयोध्या-बस्ती हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसका अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में टायर का रिम भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह वाहन पर नियंत्रण पा लिया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक की एक पल की असावधानी दुर्घटना का कारण बनी। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया, अन्यथा गंभीर नुकसान हो सकता था।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं राहगीरों ने स्थिति को संभालने में सहयोग किया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  पूर्व मंत्री मुकेश साहनी पहुंचे लालगंज के मेहनौना गांव, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *