दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

मोहम्मद सलमान

लखनऊ

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा आज पुलिस प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक तकनीक, संवेदनशील व्यवहार और प्रोफेशनल दक्षता से पूरी तरह लैस किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के अनुसार पुलिस प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता, जवाबदेही और जनसंपर्क क्षमता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान प्रशिक्षण संस्थानों में नई तकनीकों के उपयोग, व्यवहारिक प्रशिक्षण तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने की क्षमता विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  बस्ती में डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *