सुरक्षित काँवड़ यात्रा को लेकर पुलिस महानिदेशक ने मुजफ्फरनगर में किया स्थलीय निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा
मुजफ्फरनगर (यूपी) – आगामी काँवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण ने जनपद मुजफ्फरनगर के शिव चौक का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में सहारनपुर परिक्षेत्र के जनपदों की काँवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, सहारनपुर एवं शामली द्वारा तैयारियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। पुलिस महानिदेशक ने सभी क्षेत्राधिकारियों से सीधे संवाद कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का फीडबैक प्राप्त किया।

समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक ने आतंकवाद-रोधी एवं अन्य संभावित आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एटीएस तथा अन्य विशेष पुलिस बलों हेतु न्यूनतम रिस्पॉन्स प्लान तैयार करने और सभी एजेंसियों की भूमिका स्पष्ट रूप से निर्धारित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ राज्य सीमा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत नागरिक सुविधाओं से युक्त होल्डिंग एरिया विकसित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के उपरांत पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
