October 14, 2026
IMG-20260721-WA0002

अमरोहा: गजरौला पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, ₹30,400 नकद व अवैध तमंचा बरामद
अमरोहा- थाना गजरौला पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की नकदी, अवैध तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार वादी परवेश कुमार पुत्र पूरन सिंह, निवासी संत नगर, कस्बा एवं थाना गजरौला ने थाना गजरौला में तहरीर देकर बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर मारपीट की और ₹49,000 लूटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना गजरौला में मु0अ0सं0 415/2026 के तहत धारा 309(6) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस द्वारा की गई विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान 20 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कांकाठेर रोड क्षेत्र से घटना में शामिल आरोपी साहिल पुत्र एहसान अली, निवासी ग्राम बिजौरा, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ₹30,400 नकद, एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक जिंदा 12 बोर कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना में साहिल के साथ उसका साथी विष्णु पुत्र देवेन्द्र, निवासी ग्राम रखेड़ा, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा भी शामिल था। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस तथा धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सतीश कुमार एवं कांस्टेबल ललित।

See also  रुधौली तहसील में समाधान दिवस: 63 शिकायतें पहुंचीं, 7 का मौके पर निस्तारण

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *