वीरांगना फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर नाविकों और गोताखोरों को किया गया सम्मानित वाराणसी- शनिवार को भैसासुर घाट पर आठ फेरी निषाद राज सेवा समिति, राजघाट के तत्वाधान में पूर्व सांसद वीरांगना स्व. फूलन देवी की 25वीं बलिदान दिवस मनाई गई। इस अवसर पर निषाद, बिंद, कश्यप, मछुआरा समाज के लोगों ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष दुर्गा मांझी ने कहा कि फूलन देवी एक कमजोर महिला होते हुए भी अपने साथ यौन शोषण करने वाले दोषियों को मुंहतोड़ जवाब दिया तथा महिलाओं का सम्मान बचाने का काम किया। उनके जीवन से हम लोगों को आज प्रेरणा लेने की जरूरत है। मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ‘गुरु’ ने कहा कि सांसद फूलन देवी गरीब, असहाय, मजलूम लोगों की आवाज को संसद में उठाने का काम किया करती थीं। आज देश में महिला आयोग होते हुए भी महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर है। इस अवसर पर गंगा में डूबने वाले तीर्थयात्रियों एवं अन्य लोगों की जान बचाने, शवों को निकालने वाले नाविकों व गोताखोरों को समिति एवं युवा कांग्रेस नेता अनुपम राय, पार्षद लड्डू शाह ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में:रामकिशन मांझी उर्फ टुल्लू मणिकर्णिका घाट, पप्पू साहनी चौकी घाट, कल्लू गोताखोर खोखा, तैराक निक्की साहनी मीर घाट, छोटे मांझी सिंधिया घाट आदि शामिल थे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन विनोद कुमार निषाद उर्फ गुरु, धन्यवाद ज्ञापन अनिल निषाद तातेपुर ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नारायण मांझी, सागर साहनी, रितिक साहनी, भानु साहनी, देवेंद्र कुमार साहनी, प्रदीप चौधरी, सत्यनारायण साहनी, तन्ना मांझी, चंदन निषाद, सुनील निषाद, सत्येंद्र साहनी, कुंदन साहनी, नरोत्तम साहनी, बाबू साहनी सहित मांझी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। See also विज्ञापन टेंडर में पारदर्शिता की मांग, नगर आयुक्त से मिले पूर्वांचल एडवरटाइजर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीAuthor Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली Post Views: 88 Post navigation तहसील परिसर से लेकर विद्यालयों और गौशाला तक हुआ वृहद पौधारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प बस्ती- अशोकपुर माझा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया स्वर्गीय फूलन देवी का शहादत दिवस