जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन: ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से ₹5.15 लाख की होगी वसूली

बस्ती- विकास खंड परसरामपुर की ग्राम पंचायत लोहरौली में सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से कुल ₹5,15,151 की वसूली के आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता अजीत कुमार सिंह की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं नलकूप खंड के अभियंताओं से जांच कराई गई। जांच में बिना हैंडपंप रीबोर कराए धनराशि का भुगतान किए जाने तथा 41 शौचालयों का निर्माण न होने के बावजूद भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई।

इसके बाद ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दोनों पक्षों के स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी (सहकारी समितियां) से पुनः जांच कराई गई, जिसमें भी दोनों को वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया गया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार हैंडपंप रीबोर मद में ₹23,151 तथा शौचालय निर्माण मद में ₹4,92,000 का अनियमित भुगतान पाया गया। इस प्रकार कुल ₹5,15,151 की वित्तीय अनियमितता सामने आई।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार कुल धनराशि का आधा हिस्सा ₹2,57,576 ग्राम प्रधान से भू-राजस्व के रूप में वसूला जाएगा, जबकि शेष ₹2,57,576 ग्राम सचिव के वेतन से वसूले जाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी धन के दुरुपयोग के विरुद्ध सख्त संदेश माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *