बस्ती- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बस्ती में वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोमनाथ निषाद ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का रास्ता अपनाया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने समाज को यह संदेश दिया कि महिलाएँ कमजोर नहीं, बल्कि सशक्त हैं और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने अपने संबोधन में फूलन देवी को “आयरन लेडी” बताते हुए उनके संघर्ष और साहस को याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, शहर अध्यक्ष शौकत अली नन्हू, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडे (ज्ञानू बाबा), पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र श्रीवास्तव, सेवा दल अध्यक्ष पांडे जी, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष रामबचन भारती, इंजीनियर राजबहादुर निषाद, सीमा निषाद, परमात्मा निषाद, राजेश साहनी, अर्जुन निषाद सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया। Author Profile बलराम Latest entries समाचारAugust 6, 2026संतकबीरनगर: पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मुकेश साहनी और निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र निषाद, निष्पक्ष जांच की मांग समाचारAugust 4, 2026बस्ती में दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राईसाइकिल योजना 2026-27 शुरू, आवेदन आमंत्रित समाचारAugust 3, 2026गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण हुआ सम्पन्न । समाचारAugust 3, 2026बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही परिवार की असली खुशहाली See also तहसील परिसर से लेकर विद्यालयों और गौशाला तक हुआ वृहद पौधारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प Post Views: 204 Post navigation जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन: ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से ₹5.15 लाख की होगी वसूली बस्ती पुलिस का सघन यातायात अभियान, ट्रिपल राइडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई