October 14, 2026
FB_IMG_1785074072348

बस्ती- यातायात निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद बस्ती पुलिस द्वारा शुक्रवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण में मुख्य टोल नाके पर अभियान संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी (यातायात) बृजेश सिंह ने किया, जबकि यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान टोल नाके से गुजरने वाले वाहनों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए तथा उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाते हुए ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रेशर हॉर्न ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा है, इसलिए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

बस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

See also  एलआईसी का झांसा देकर बुजुर्ग से 19.30 लाख की ठगी, जमीन हड़पने का भी आरोप

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *