October 14, 2026
IMG-20260731-WA0002

समाज हित में सभी दे राधा कृष्णा वृद्धा आश्रम में अपना सहयोग-बेचू यादव

वाराणसी-  गुरु पूर्णिमा की पावन पर्व पर राधा कृष्णा वृद्धा आश्रम सेवा समिति द्वारा ग्राम गौरडीह, चौबेपुर के आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए अखंड भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधा कृष्णा वृद्धा आश्रम के प्रबंधक बेचू प्रसाद यादव ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पर्व पर प्रातः आश्रम परिसर में गुरु पूजन के बाद अखंड भजन-कीर्तन आरंभ हुआ। सायंकाल से भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या मे आस-पास के गांवो तथा आश्रम से जुड़ें कई जिले एवं राज्यों के श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि सेना मे देश सेवा से रिटायर होने के बाद वृद्धा आश्रम मे बुजुर्गों को सहारा देकर समाज सेवा का कार्य मुझे उत्तम लगा। आश्रम के अध्यक्ष बलवंत सिंह ‘राजू’ ने बताया कि आज शिक्षित समाज मे भी बुजुर्गों का तिरस्कार दुखद है। इसको देखते हुए हम सभी लोगों ने वृद्धा आश्रम का नींव रखा है जिससे आने वाले समय उन सभी बुजुर्गों को सहारा दिया जा सके। समाज के हर वर्ग के सेवा के लिए यह विद्या आश्रम समर्पित है। समाज के सभी लोगो से अनुरोध है वह वृद्धा आश्रम निर्माण में अपना तन-मन-धन से सहयोग देकर समाज हित में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से आश्रम की महामंत्री अरविंद यादव, उपाध्यक्ष रेशमी यादव, कोषाध्यक्ष रीमा यादव, सलाहकार रिंकू यादव एडवोकेट, ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव, हरिहर दूबे, कैप्टन अरविंद यादव, कैप्टन हिमांशु शेखर, सूबेदार मेजर अमरनाथ गिरी, लेफ्टिनेंट हरीश चौबे, सूबेदार बाबूलाल यादव, सूबेदार धनंजय यादव, गोपाल राजभर, ओमकार यादव, परमानंद यादव सहित बडी संख्या मे लोग उपस्थित थे.

See also  हर्रैया बाईपास पर फिर हुआ हादसा, अव्यवस्थित बस ठहराव पर उठे सवाल

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *