कांवड़ यात्रा को लेकर हर्रैया पुलिस अलर्ट, होटल-ढाबा संचालकों के साथ की बैठक
बस्ती- आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हर्रैया पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल, ढाबा एवं लंगर संचालकों के साथ बैठक आयोजित की बैठक में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने सभी संचालकों को कांवड़ यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल एवं ढाबों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने, स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने सभी संचालकों को भोजन एवं अन्य खाद्य पदार्थों की दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम का सामना न करना पड़े। उन्होंने कांवड़ यात्रियों एवं आमजन के साथ शालीन, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने की अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए सभी संचालक सतर्क रहें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक के अंत में हर्रैया पुलिस ने सभी होटल, ढाबा एवं लंगर संचालकों से प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा सके।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
