October 14, 2026
FB_IMG_1785512277175

बस्ती से बड़ी खबर
बस्ती मंडल के आयुक्त अखिलेश सिंह IAS को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने कहा— “उम्र देखकर कोई नहीं कह सकता कि रिटायर हो रहे हैं”
बस्ती, 31 जुलाई – बस्ती मंडल के आयुक्त अखिलेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को आयुक्त सभागार में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने पुष्पमाला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
इस अवसर पर कृत्तिका जोशना, डॉ. यशवीर सिंह, कीर्ति प्रकाश भारती, हिमांशु कुमार, राजेश कुमार यादव तथा जगदीश शुक्ला सहित मंडल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आयुक्त अखिलेश सिंह का व्यवहार हमेशा मिलनसार, सरल और कर्मचारियों के प्रति पिता समान रहा। वे हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनते थे और सहज तरीके से उसका समाधान बताते थे। अधिकारियों ने कहा कि उनकी कार्यशैली और ऊर्जा देखकर यह विश्वास करना कठिन है कि वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने उन्हें टीम भावना से कार्य करने वाला प्रेरणादायी अधिकारी बताया, जबकि जिलाधिकारी कृत्तिका जोशना ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में बस्ती मंडल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ।
अपने संबोधन में आयुक्त अखिलेश सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्ती मंडल में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा। समारोह के अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  नाविक समाज ने नगर आयुक्त से की नौका लाइसेंस जारी करने की मांग
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *