बस्ती: मत्स्य जीवी सहकारी समिति की बैठक संपन्न, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर
बस्ती- विकास भवन सभागार में मत्स्य जीवी सहकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के चेयरमैन वीरू साहनी उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ मत्स्य पालन के विकास और मछुआरा समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। चेयरमैन वीरू साहनी ने उपस्थित मत्स्य पालकों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में उप निदेशक मत्स्य, बस्ती मंडल श्रीवास्तव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री की मत्स्य संबंधी योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।चेयरमैन वीरू साहनी ने कहा कि बस्ती जिले में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने मत्स्य पालकों से इस व्यवसाय का विस्तार कर अपनी आजीविका सशक्त बनाने का आह्वान किया अधिकारियों ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरा परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा सहायता, शादी अनुदान, चिकित्सा अनुदान सहित कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिन पात्र लाभार्थियों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उन्हें विभागीय प्रावधानों के तहत गंभीर बीमारी की स्थिति में निर्धारित नियमों के अनुसार 5 लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। बैठक में मत्स्य निरीक्षक वैक्टेश्वर त्रिपाठी, हनीफ अहमद, राम वृक्ष निषाद, प्रदीप निषाद, राम नयन निषाद, राम अचल निषाद, डॉ. आशाराम निषाद, राम बदन निषाद, धर्मराज निषाद, विनोद निषाद, सूर्या निषाद, तेजेंद्र निषाद, सुरजीत निषाद, अवधेश निषाद, निरंजन निषाद, रविकांत निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं मछुआरा समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
