ब्रेकिंग न्यूज़ गाजीपुर- भूड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:05 बजे वाराणसी से मऊ की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रेन चालक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रेलवे अधिकारी और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मामले की जानकारी जीआरपी को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।स्टेशन प्रशासन के अनुसार, घटना के कारण कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से ट्रेनों का संचालन कराया गया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
