October 14, 2026
Screenshot_20260806_132029_WhatsAppBusiness

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

 महाराष्ट्र जलगांव जामोद में किसान एकता महासंघ की बैठक सम्पन्न

 महाराष्ट्र जलगांव जामोद (बुलढाणा): असलगांव बाजार में किसान एकता महासंघ (दिल्ली) के तत्वावधान में किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलगांव जामोद पंचायत समिति के गट विकास अधिकारी (BDO) श्री कोरे तथा सहायक गट विकास अधिकारी उपस्थित रहे

बैठक के दौरान ग्रामीणों एवं किसानों ने स्थानीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। प्रतिनिधियों द्वारा समस्याओं के संबंध में लिखित जानकारी एवं कार्रवाई की मांग रखी गई। इस पर अधिकारियों ने नियमानुसार प्रकरणों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया

बैठक में गोंड सर, तायड़े जी, गणेश रेखाते (संगठन मंत्री), विनायक गावंडे (विदर्भ अध्यक्ष), श्यामराव मुंडे (विदर्भ सचिव), देवेंद्र सिंह सोमवंशी (राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी) सहित किसान एकता महासंघ के पदाधिकारी, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Author Profile

मोहम्मद सलमान
मोहम्मद सलमान
Latest entries
See also  थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *