थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
कलवारी- कलवारी परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान नायब तहसीलदार स्वाती सिंह, प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार सहित बीपीओ, हल्का प्रभारी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए मौके पर जांच कर विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद अथवा अन्य मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्रवाई करें, ताकि विवादों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। समाधान दिवस के दौरान कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 13 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित तथा 02 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित रहे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता, निष्पक्षता और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाए।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
