October 14, 2026
Oplus_131072

Oplus_131072

बस्ती: तेज रफ्तार आर्टिका ने पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, अयोध्या रेफर

बस्ती- छावनी थाना क्षेत्र के जमौलिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार आर्टिका कार ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल के शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अयोध्या रेफर कर दिया।

घायल की पहचान राम अवतार निवासी अतरौरा के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

घटना छावनी थाना क्षेत्र के जमौलिया गांव के पास नेशनल हाईवे की बताई जा रही है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *