October 14, 2026
FB_IMG_1786533292765

नहर किनारे दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत, सूचना के बाद भी वन विभाग के न पहुंचने का आरोप

कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम गांव से गंगापुर जाने वाले मार्ग पर नहर किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल के साथ दहशत फैल गई। मगरमच्छ पूर्व प्रधान राम स्वरूप सिंह के खेत के पास नहर किनारे दिखाई दिया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, नहर किनारे मगरमच्छ को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग काफी देर तक दूर खड़े होकर मगरमच्छ को देखते रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

नहर किनारे मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। इस मार्ग से ग्रामीणों के साथ बच्चे और राहगीर भी आते-जाते हैं। ऐसे में नहर के आसपास मगरमच्छ होने से किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ की तलाश कराने और उसे सुरक्षित पकड़कर उचित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो नहर के आसपास आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  80वें स्वतंत्रता दिवस पर बस्ती में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *