बस्ती: दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की बाइक चोरी, हरैया पुलिस ने शुरू की जांच
ब्यूरो रिपोर्ट
हरैया (बस्ती)। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम परिवारपुर उर्फ अतरौड़ा में खेत के पास से दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राम प्रधान रामनिहाल ने हरैया थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को वह मोटरसाइकिल संख्या UP51BB7757 से खेत में धान की सिंचाई करने गए थे। उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और खेत में सिंचाई करने चले गए। कुछ समय बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली।
आसपास काफी तलाश और लोगों से पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ग्राम प्रधान ने 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास छानबीन की।
ग्राम प्रधान ने अपनी तहरीर में एक व्यक्ति पर बाइक चोरी का संदेह जताते हुए उसका नाम पुलिस को बताया है। उनके मुताबिक, संदिग्ध कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़हा ओझा गांव का निवासी है। हालांकि, संदिग्ध की संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है और बाइक की बरामदगी के साथ संदिग्ध की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस संबंध में हरैया थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
