October 14, 2026
IMG20260814183015

खोभा गांव में टूटा बिजली का खंभा, अंधेरे के साथ गर्मी ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें

कप्तानगंज – मरवटिया तिवारी ग्राम पंचायत के खोभा गांव में बिजली का खंभा टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों ने मामले की सूचना विद्युत विभाग को दे दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलने पर संबंधित जेई के निर्देश पर लाइनमैन को मौके पर भेजा गया और सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। विभाग की ओर से ग्रामीणों को जल्द नया बिजली का खंभा लगवाकर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली बाधित होने से काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नया खंभा लगवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली संकट और गर्मी से राहत मिल सके।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  दलित बस्ती में बिजली व्यवस्था को लेकर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *