बस्ती। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक कुमार ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण मंडल बस्ती को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पखेरी (विकास खंड हर्रैया) की दलित बस्ती में विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर स्थापित कर सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि दलित बस्ती में लगभग 10 परिवार निवास करते हैं, लेकिन आज तक वहां विद्युत विभाग द्वारा स्थायी एवं सुरक्षित बिजली व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्रामीण लगभग 250 मीटर दूर से बांस-बल्ली के सहारे बिजली के तार खींचकर उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
रितिक कुमार ने कहा कि बरसात, आंधी और तूफान के दौरान बांस-बल्ली गिर जाने से बिजली के तार जमीन पर आ जाते हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पशुओं के करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। कई बार बिजली आपूर्ति घंटों और दिनों तक बाधित रहती है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष और निराशा व्याप्त है। वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने विद्युत विभाग से मांग की है कि तत्काल टीम भेजकर स्थल निरीक्षण कराया जाए तथा दलित बस्ती में आवश्यक संख्या में विद्युत पोल, लाइन और उपयुक्त क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कर सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। बस्ती क्षेत्र में विद्युत लाइनों और पोलों के प्रतिस्थापन से संबंधित कार्यों पर विभाग पहले भी योजनाएं संचालित कर चुका है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
