October 14, 2026
FB_IMG_1787053411402

डीजीपी प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ से सम्मानित हुए निरीक्षक सर्वेश कुमार राय

बस्ती- 17 अगस्त 2026 बस्ती परिक्षेत्रीय कार्यालय में तैनात निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान किए गए ‘प्रशंसा चिन्ह-रजत’ से उन्हें अलंकृत किया गया।

परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय की वर्दी पर प्रशंसा चिन्ह लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीआईजी ने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्य के प्रति निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण महत्वपूर्ण है। डीआईजी ने निरीक्षक को भविष्य में भी इसी भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

डीजीपी प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ से सम्मानित किए जाने पर निरीक्षक सर्वेश कुमार राय के सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई दी।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  मनौरी ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद समेत तीन लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *