October 14, 2026
FB_IMG_1787054243388

रुधौली तहसील में समाधान दिवस: 63 शिकायतें पहुंचीं, 7 का मौके पर निस्तारण

बस्ती- रुधौली तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्न ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 63 शिकायतें अधिकारियों के सामने आईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर स्थिति की जांच की जाए और नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

पुलिस से संबंधित शिकायतों को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी जाए तथा जांच और विवेचना में अनावश्यक देरी न हो।

उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान के अनुसार प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 30, पुलिस से 3, विकास से 4, पूर्ति विभाग से 12, नहर एवं विद्युत से 3-3, नगर पंचायत से 5, बाल विकास से 2 तथा स्वास्थ्य विभाग से 1 मामला शामिल रहा।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शेष शिकायतों की जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिससे अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक सीधे पहुंचाने का अवसर फरियादियों को मिला।

कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. राजीव निगम, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, डीपीआरओ घनश्याम सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्या, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अंकुर वर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएसओ विमल शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, प्रभारी तहसीलदार नीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट | दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़

Author Profile

बलराम
बलराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *