बस्ती: स्कूल में शराब की बोतलें मिलने और लगातार अनुपस्थित रहने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
बस्ती- जिले के विक्रमजोत ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय सरनामगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक ललित कुमार गौतम को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ लगातार अनुपस्थित रहने, एफएलएन प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने तथा विद्यालय परिसर के पास शराब की बोतलें और बीयर केन मिलने सहित कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। बीएसए कार्यालय के अनुसार 19 अगस्त 2026 को बीईओ परसरामपुर ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में प्रभारी प्रधानाध्यापक 8 अगस्त से लगातार अनुपस्थित पाए गए। जांच के दौरान सामने आया कि 6 से 16 अगस्त तक मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बाधित रहा। विद्यालय एवं चहारदीवारी के बीच शराब की बोतल, बीयर केन, पाउच और पानी की बोतलें भी मिलीं। विद्यालय में साफ-सफाई तथा रंगाई-पुताई की स्थिति भी खराब पाई गई। निरीक्षण के समय एमडीएम में तहरी बनी थी, लेकिन बच्चों को दूध वितरित नहीं किया गया था। स्टाफ की ओर से यह भी बताया गया कि फल और दूध का वितरण नियमित रूप से नहीं होता था। निरीक्षण पंजिका, स्टॉक पंजिका तथा अन्य अभिलेख भी बंद आलमारी में मिले।बीएसए ने बीईओ की जांच आख्या और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ललित कुमार गौतम को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय मलौली गोसाई, विक्रमजोत में संबद्ध कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी गौर को जांच अधिकारी नामित किया गया है

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सच के साथ, हर पल आपके साथ
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
