रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, महिलाओं में दिखा खासा उत्साह
ब्यूरो रिपोर्ट — बस्ती
बस्ती- रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। महाराजगंज, हर्रैया और कप्तानगंज बाजार में राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर महिलाएं और युवतियां अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां और उपहार खरीदने में उत्साह दिखा रही हैं।
बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। पारंपरिक राखियों के साथ डिजाइनर, मोती और आकर्षक सजावटी राखियों की भी खूब मांग देखने को मिल रही है। वहीं मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।
महिलाओं का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक से दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है।
Author Profile
Latest entries
समाचारAugust 27, 2026रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, महिलाओं में दिखा खासा उत्साह
समाचारJuly 16, 2026लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ, छह जनपदों की टीमें ले रहीं हिस्सा
समाचारJuly 15, 2026बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
