October 14, 2026
Screenshot_2026-08-22-14-38-15-70_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

रिश्वत मामले में गिरफ्तार लेखपाल के समर्थन में धरने पर बैठे लेखपाल

अयोध्या- रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार लेखपाल उत्कर्ष दीप के समर्थन में शुक्रवार को लेखपाल संघ ने मोर्चा खोल दिया। जिलेभर के लेखपाल सदर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए और कार्रवाई वापस लेने की मांग की। उत्कर्ष दीप सोहावल तहसील क्षेत्र के कैल पारा गांव में लेखपाल के पद पर तैनात थे। लेखपाल संघ का आरोप है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया। संघ का दावा है कि फाइल में जबरन रुपये रखकर उन्हें दिए गए और बाद में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। संघ ने उत्कर्ष दीप के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने के साथ ही जिले में लेखपालों पर की गई अन्य कार्रवाइयों को भी समाप्त करने की मांग उठाई है। साथ ही उन्हें ससम्मान सेवा में वापस लेने की मांग की गई। धरने पर बैठे लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बताते चलें कि गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने सोहावल तहसील क्षेत्र के कैल पारा गांव में जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल उत्कर्ष दीप को रंगे हाथ पकड़ा था।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  आमी नदी पुल के नीचे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *