October 14, 2026
185403

बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राम-जानकी मार्ग स्थित विशेषरगंज कस्बे में दुबौलिया पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।
चेकिंग अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
दुबौलिया पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान कस्बे में हड़कंप का माहौल बना रहा।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  राष्ट्रीय युथ मुएथाई चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों का जलवा, ग्रीस में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *