October 14, 2026
FB_IMG_1787408557924

हर्रैया तहसील मामले को लेकर अखिलेश यादव से मिले पत्रकार विनोद पाल, कार्रवाई की मांग

बस्ती/हर्रैया। हर्रैया तहसील में पत्रकार विनोद पाल के साथ कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज के मामले को लेकर उन्होंने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान विनोद पाल ने हर्रैया तहसील में हुई पूरी घटना के संबंध में अखिलेश यादव को जानकारी दी और अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील परिसर में उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया।

विनोद पाल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों एवं अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वह मामले में न्याय मिलने तक अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

बताया गया कि अखिलेश यादव ने विनोद पाल की बात गंभीरता से सुनी और मामले को लेकर उचित स्तर पर बात रखने का आश्वासन दिया।

अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि हर्रैया तहसील प्रकरण में प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई होती है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।

दैनिक प्रहरी लाइव न्यूज़
सच के साथ, हर पल आपके साथ

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया अध्यक्ष विकेश यादव 'बाबू' का जन्मदिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *