मेरठ में नए एसएसपी का पहली क्राइम मीटिंग में सख्त संदेश, कानून-व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
मेरठ- जिले की कमान संभालने के बाद नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पहली क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में एसएसपी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही जनशिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
थानों की शिकायतों पर रहेगी विशेष नजर
एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के साथ प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए।
फरियादी को बताना होगा कार्रवाई का परिणाम
जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को लेकर भी एसएसपी ने अधिकारियों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों को केवल दर्ज कर औपचारिकता पूरी न की जाए, बल्कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसएसपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायत पर की गई कार्रवाई के संबंध में फरियादी को जानकारी दी जाए, ताकि उसे पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा
क्राइम मीटिंग में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली और व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था और जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
