October 14, 2026
FB_IMG_1787532754905

बस्ती में पिता की हत्या का मामला, बेटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट | बस्ती

बस्ती जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी 18 वर्षीय बेटी और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद शव को नहर में फेंके जाने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपनी बेटी को खेत से चारा लाने के लिए भेजा था। काफी देर तक बेटी के वापस नहीं लौटने पर वह उसे तलाशने खेत की ओर गया। इसी दौरान वहां एक युवक के साथ बेटी के होने को लेकर विवाद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान हंसिया से व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नहर में फेंके जाने का आरोप है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेटी और कथित रूप से घटना में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और हत्या के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  मच्क्षेश्वर महादेव मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *