October 14, 2026
file_00000000fc0482079fa052872a2d8791

बस्ती में पत्नी की हत्या कर घर से भागा पति

बस्ती- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद पति ने ईंट से हमला कर अपनी 40 वर्षीय पत्नी किरण की हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी फूलचंद राजभर और उसकी पत्नी किरण के बीच रविवार देर रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान फूलचंद ने घर के बाहर रखी ईंट से किरण पर कई बार हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति फरार है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद और कहासुनी होती रहती थी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में किया फल वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *