October 14, 2026
IMG-20260902-WA0004

बहराइच। बेहतर कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के विकास को गति देती है और जब यह गति सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है, तो वही प्रगति का आधार बनती है।

इसी क्रम में जनपद बहराइच को आज एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड पर ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

इस मौके पर कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में देश और प्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में व्यापक बदलाव और कायाकल्प हुआ है। आधुनिक रेल सुविधाओं एवं बेहतर कनेक्टिविटी का विस्तार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नेपालगंज रोड से नानपारा होते हुए बहराइच तक रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय आवागमन को नई गति मिलने के साथ ही व्यापार, रोजगार, पर्यटन और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Author Profile

बलराम
बलराम
See also  डायल 112 पर झूठी अपहरण की सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *