ब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती- जनपद बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में डायल 112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 9 जून की रात करीब 12:52 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बनरही जंगल निवासी पवन चौहान (25 वर्ष) को दो लोगों ने जंगल में बंधक बनाकर मारपीट की है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
सर्विलांस की मदद से पवन चौहान की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद उसे गौर थाना क्षेत्र के माझा मानपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि पवन वहां डीजे बजाने का कार्य कर रहा था और उसके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी।
पुलिस पूछताछ में युवक झूठी सूचना देने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका तथा पुलिस से उलझने का भी प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने उसे बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं पर झूठी सूचना देना कानूनन अपराध है। इससे पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग होता है और वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में बाधा उत्पन्न होती है।
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
