October 14, 2026
IMG-20260903-WA0010(1)

मां और भाई से नाराज होकर दिल्ली जा रही थी किशोरी, महिला थाना प्रभारी ने समझाकर परिजनों को किया सुपुर्द

बस्ती। महिला थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक नाबालिग किशोरी को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया।

पुलिस के अनुसार, 03 सितंबर 2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं क्षेत्र में भ्रमण पर थीं। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी।

महिला थाना प्रभारी ने किशोरी से उसका नाम-पता और वहां घूमने का कारण पूछा। बातचीत में किशोरी ने बताया कि वह अपनी मां और भाई से नाराज होकर घर से निकल गई थी और दिल्ली जाने की तैयारी में थी।

महिला थाना पुलिस किशोरी को थाने लेकर आई और काफी देर तक उसे समझाया-बुझाया। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें महिला थाना बुलाया गया। परिजनों के थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने किशोरी को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

किशोरी के परिजनों ने बताया कि वे अपनी बेटी को काफी देर से तलाश कर रहे थे और उसके नहीं मिलने से बेहद परेशान थे। बेटी के सकुशल मिलने पर उन्होंने बस्ती पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए महिला थाना पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

महिला थाना पुलिस की तत्परता से एक नाबालिग किशोरी को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया।

Author Profile

बलराम
बलराम
Latest entries
See also  पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार, हरैया पुलिस को मिली सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *