एंटी रोमियो टीम ने स्कूल-कॉलेज व बाजारों में चलाया चेकिंग अभियान, 42 लोगों से पूछताछ
बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने गुरुवार को थाना नगर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की गतिविधियों की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 03 सितंबर 2026 को एंटी रोमियो स्क्वाड/मिशन शक्ति टीम ने सीताराम आदर्श इंटर कॉलेज, नगर बाजार, गोटवा बाजार, पोखरा बाजार सहित कॉलेज एवं कोचिंग सेंटरों के आसपास चेकिंग की। टीम ने मुख्य सड़कों और चौराहों पर भी संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों से पूछताछ की।
अभियान के दौरान महिला दुकानदारों एवं महिलाओं से बातचीत कर बाजार और चौराहों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का प्रयास किया गया।
चेकिंग के दौरान करीब 42 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि 02 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
एंटी रोमियो टीम में शामिल पुलिसकर्मी
- प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता
- महिला हेड कांस्टेबल सुनीता यादव
- महिला आरक्षी रश्मि सिंह
Author Profile

Latest entries
देशOctober 13, 2026पुलिस लाइन बस्ती में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण, 325 से अधिक ग्राम चौकीदार रहे मौजूद
समाचारOctober 13, 2026समाजसेविका सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
समाचारOctober 12, 2026भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल।
समाचारOctober 12, 2026शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
